जम्मू कश्मीर: अबू कासिम की मौत से इन 33 लोगों को हुआ यह लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2015 - 11:26 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला में पिछले सप्ताह लश्कर-ए-तोयबा के शीर्ष कमांडर अबू कासिम को मार गिराने के दल में शामिल 33 पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग ने पदोन्नत किया है।


सूत्रों ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी) के. राजेन्द्र जो गत रात कुलगाम में थे ने 16 पुलिसकर्मियों को पदोन्नत करने के अलावा 16 विशेष पुलिस अधिकारियों (एस.पी.ओ.) को कांस्टेबल के रुप में प्रोन्नति प्रदान की है।


उन्होने कहा कि राजेन्द्र ने मुठभेड़ जिसमें अबु कासिम मारा गया, में शामिल होने वाले कुलगाम पुलिस के कर्मियों और अधिकारियों को मौद्रिक पुरस्कार भी प्रदान किया।


इस दौरान डी.जी.पी. के साथ पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर एस.जे.एम. गिलानी, पुलिस उप महानिरीक्षक दक्षिण कश्मीर नितीष कुमार, एस.एस.पी. अवंतिपुरा इरशाद खान, एस.एस.पी. शोपियां अल्ताफ खान और एस.एस.पी. अनंतनाग अब्दुल जब्बार भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि कामिस पुलिस के लिए बेशकीमती-खोपडी थी जिसके सिर पर 20 लाख रुपए का इनाम था। उसकी मौत पर कश्मीर के आई.जी. ने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है। लश्कर का शीर्ष कमांडर होने के नाते कामिस अपनी संगठन के लिए गणना बल थछा।
इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलगाम ने 33 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति की पुष्टि की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News