ट्रंप ने G7 में जेलेंस्की को देखकर फेर लिया मुंह, कैमरे में कैद हुआ शर्मनाक व्यवहार (Video)
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 08:08 PM (IST)
International Desk: फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 Summit के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रम्प कई विश्व नेताओं से हाथ मिलाते और बातचीत करते दिखाई देते हैं। हालांकि, कैमरे में कैद दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि ट्रम्प ने जेलेंस्की की ओर ध्यान नहीं दिया और उनसे बिना बातचीत किए आगे बढ़ गए। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के बीच रणनीतिक चर्चा चल रही है।
Trump … ignores the warmongering Zelensky pic.twitter.com/vrXKxQ6iVl
— WeGotitBack 🏴🇬🇧🇺🇸 (@NotFarLeftAtAll) June 16, 2026
वायरल क्लिप के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दोनों नेताओं के रिश्तों में तनाव की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। ट्रम्प और जेलेंस्की के संबंध पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। इस वर्ष व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस और मतभेद की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचा था। यही वजह है कि G-7 में सामने आए इस वीडियो को उस पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। 15 से 17 जून तक आयोजित G-7 सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध, वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया का संकट, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
Zelensky looks frustrated that Trump didn’t took a second to talk to him. pic.twitter.com/xS5lgguLmn
— Truth Seeker (@mib_63) June 16, 2026
जेलेंस्की सम्मेलन में यूक्रेन के लिए सैन्य और आर्थिक समर्थन जुटाने के उद्देश्य से पहुंचे थे, जबकि ट्रम्प ने युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया।वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे ट्रम्प द्वारा जेलेंस्की को दिया गया राजनीतिक संकेत बताया, जबकि अन्य का कहना है कि कुछ सेकंड के वीडियो से दोनों नेताओं के संबंधों पर अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और दुनिया भर में लाखों बार देखा जा चुका है।
