Oldest Womens: 100 साल तक जीतीं हैं इस देश की महिलाएं, जानें क्या है लंबी उम्र का सीक्रेट?

punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 10:14 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। जापान एक बार फिर से अपने लोगों की लंबी उम्र के लिए सुर्खियों में है। जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार 100 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या बढ़कर 99,763 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। यह लगातार 55वें साल है जब इस मामले में जापान ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इस चौंकाने वाले आंकड़ों में 88% महिलाएँ हैं जिनकी संख्या 87,784 है जबकि पुरुषों की संख्या 11,979 है।

जापान की लंबी उम्र का रहस्य क्या है?

विशेषज्ञों का मानना है कि जापान की लंबी औसत आयु के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं:

स्वस्थ जीवनशैली: जापानी लोग बुढ़ापे में भी बहुत सक्रिय रहते हैं। वे अमेरिका और यूरोप के लोगों की तुलना में बहुत ज़्यादा पैदल चलते हैं और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। इससे वे शारीरिक रूप से फिट रहते हैं।

यह भी पढ़ें: World Quietest Room: दुनिया का सबसे शांत कमरा जहां इंसान सुन सकता है अपने ही दिल की धड़कन और खून बहने की आवाज़

पौष्टिक आहार: जापान में लोग लाल मांस बहुत कम खाते हैं। उनके भोजन में ज़्यादातर मछली, सब्ज़ियां  और पौष्टिक चीज़ें शामिल होती हैं। इसके अलावा वे नमक का भी बहुत कम सेवन करते हैं जो उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वजह से जापान में मोटापे की दर भी बहुत कम है।

कम मृत्यु दर: जापान में दिल की बीमारियों और आम तरह के कैंसर (स्तन और प्रोस्टेट कैंसर) से होने वाली मृत्यु दर भी काफी कम है।

जापान के सबसे बुजुर्ग लोग

रिपोर्ट के अनुसार जापान की सबसे बुजुर्ग महिला का नाम शिगेको कागवा है जिनकी उम्र 114 साल है और वे यामाटो कोरियामा में रहती हैं। वहीं सबसे बुजुर्ग पुरुष कियोताका मिजुनो हैं जो 111 साल के हैं और इटावा शहर के रहने वाले हैं।

बता दें कि जापान की बढ़ती औसत आयु और कम जन्म दर के कारण वहां की आबादी तेज़ी से बूढ़ी हो रही है। इस वजह से वहां की स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवस्था के लिए नई चुनौति यां खड़ी हो रही हैं लेकिन यह दुनिया को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का महत्वपूर्ण संदेश भी देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News