ईरान सुप्रीम लीडर मोजतबा को लेकर Shocking रिपोर्ट, अमेरिका-इजराइल से बचने के लिए चला रहे ‘सीक्रेट नेटवर्क’
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 04:52 PM (IST)
International Desk: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं और बेहद गुप्त तरीके से देश का संचालन कर रहे हैं। बताया गया है कि अली खामेनेई की मौत के बाद सत्ता संभालने वाले मोजतबा खामेनेई ने अपनी सुरक्षा को लेकर अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। कहा जा रहा है कि वे किसी भी तरह की ट्रैकिंग से बचने के लिए आधुनिक तकनीक की बजाय पुराने तरीके अपना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके संदेश “हाथ से लिखे पत्रों” के जरिए भेजे जाते हैं।
ये पत्र एक “ह्यूमन चेन” के माध्यम से भरोसेमंद लोगों द्वारा एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाए जाते हैं, ताकि अमेरिका और इजरायल उनकी लोकेशन ट्रैक न कर सकें। यह भी दावा किया गया है कि हालिया हमलों में खामेनेई गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके पैर और हाथ की कई सर्जरी हुई है और चेहरे पर भी चोट आई है, जिससे बोलने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, कहा गया है कि वे मानसिक रूप से पूरी तरह सक्रिय हैं और फैसले ले रहे हैं।
ईरानी सरकार की ओर से इन दावों को “दुश्मन की साजिश” बताया गया है और कहा गया है कि इस तरह की खबरें देश की एकता को कमजोर करने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच Hormuz जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। साथ ही परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत रुकी हुई है। कुल मिलाकर, ईरान में सत्ता, सुरक्षा और कूटनीति तीनों स्तरों पर स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।
