Explosion in Space: अगर अंतरिक्ष में बम फटे तो क्या सुनाई देगी आवाज? जानिए विज्ञान का चौंकाने वाला सच
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 11:25 AM (IST)
Explosion in Space: अंतरिक्ष में जीवन कैसा है वहां अक्सर रहस्यमयी चीज़ों को लेकर लोगों में एक अलग ही क्यूरियोसिटी रहती है। लोगों के मन में एक आम सवाल उठता है-अगर अंतरिक्ष में कोई बड़ा धमाका हो जाए तो क्या उसकी आवाज सुनाई देगी? आईए जानते है विज्ञान से इस सवाल का सरल जवाब।
आवाज कैसे चलती है?
आवाज एक तरह की मैकेनिकल वेव होती है। मतलब इसे आगे बढ़ने के लिए किसी माध्यम की जरूरत होती है, जैसे हवा, पानी या ठोस पदार्थ। जब कोई चीज कंपन करती है, तो आसपास के कण भी हिलते हैं और यह कंपन आगे बढ़ता जाता है। इसी तरह हमें आवाज सुनाई देती है।

धरती पर आवाज क्यों सुनाई देती है?
हमारी पृथ्वी पर हवा मौजूद है, जिसमें बहुत सारे अणु होते हैं। जब कोई आवाज पैदा होती है, तो ये हवा के कण उस कंपन को एक-दूसरे तक पहुंचाते हैं। इसी वजह से आवाज दूर तक जा सकती है और हमें सुनाई देती है।

ऊंचाई पर आवाज कमजोर क्यों हो जाती है?
जैसे-जैसे हम धरती से ऊपर जाते हैं, हवा पतली होती जाती है। वहां हवा के कण कम हो जाते हैं। इसलिए आवाज का कंपन सही तरीके से आगे नहीं बढ़ पाता और धीरे-धीरे आवाज कमजोर पड़ जाती है।
अंतरिक्ष में धमाका हो तो क्या होगा?
अंतरिक्ष में लगभग पूरी तरह vacuum यानी खालीपन होता है। वहां हवा या कोई माध्यम यानी टकराव नहीं होता। अगर वहां कोई बम या बड़ा धमाका भी हो जाए, तो विस्फोट तो होगा लेकिन उसकी आवाज नहीं सुनाई देगी। क्योंकि ध्वनि को आगे बढ़ाने के लिए वहां कोई माध्यम ही नहीं है।

अंतरिक्ष यात्री कैसे बात करते हैं?
अंतरिक्ष यात्री आपस में बातचीत करने के लिए रेडियो तरंगों का इस्तेमाल करते हैं। ये तरंगें हवा के बिना भी अंतरिक्ष में आसानी से यात्रा कर सकती हैं। इसी तकनीक से वे एक-दूसरे से और पृथ्वी से संपर्क बनाए रखते हैं।
