ईरान में मैदेह की गिरफ्तारी का अनोखे तरीके से विरोध जता रही महिलाएं (देखें वीडियो)

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 02:53 PM (IST)

तेहरानः कुछ दिन पहले सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर डांस वीडियो पोस्ट करने वाली ईरानी युवती मैदेह होजाबरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने अौर ईरान के कानून तोड़ने का आरोप है। मैदेह की गिरफ्तारी के विरोध में अब महिलाएं सड़क पर उतर आईं। वे अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनोखा विरोध अभियान चला रही हैं।


उधर, ईरान पुलिस मैदेह के वीडियो ब्लॉक करने और उनके नाम पर इंस्टाग्राम पर चल रहे पैरोडी अकाउंट को बंद कराने की तैयारी में है। देश में सोशल मीडिया को बैन करने पर भी विचार किया जा रहा है। मैदेह ने इंस्टाग्राम पर अब तक 300 से ज्यादा वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में बिना हिजाब के बिना नजर आ रही हैं। उन्हें करीब 52 हजार लोग फॉलो करते हैं।


1979 में बदला गया कानून : ईरान में महिलाओं के डांस करने पर प्रतिबंध है। हालांकि पहले बच्चों को स्कूल में डांस सिखाया जाता था। लेकिन 1979 में इस्लामी क्रांति के बाद कानून बदला और डांस करना सबसे बड़ा जुर्म हो गया। ईरान के लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह अनुचित है और महिलाओं के अधिकारों का हनन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News