दुल्हन को पता नहीं चला और हो गई शादी, 2 साल बाद पति का नाम सुन कर सन्न रह गई लड़की

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 04:58 PM (IST)

 इंटरनेशनल डेस्कः आमतौर पर लोग शादी करते हैं तो रिश्तेदारों के  साथ पूरे शहर को पता चल जाता है लेकिन एक  लड़की के साथ अजब  ही घटना हुई। उसकी शादी भी हो गई और उसे पता ही नहीं चला। दुल्हन को  2 साल तक इस बात का पता ही चला  कि वो शादीशुदा है।ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट के मुताबिक 24 साल की रूसी लड़की के साथ ये घटना घटी। मामला  काफी दिलचस्प है और सेंट पीटर्सबर्ग का है।

 

सेंट पीटर्सबर्ग में रहने वाली एक रूसी लड़की का पासपोर्ट कुछ साल पहले कहीं खो गया था। पासपोर्ट खोने की सूचना उसने पुलिस को दे दी थी लेकिन लड़की ने लापरवाही में दूसरा पासपोर्ट बनवाया ही नहीं। उसे हाल ही में एक बड़ा झटका तब लगा, जब उसे पता चला कि उसकी शादी मिस्र के एक नागरिक से हो गई है। ये जानकर वो चौंक गई क्योंकि शादी के बारे में उसे कुछ खबर नहीं थी। हाल ही में जब वह अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाने दफ्तर पहुंची तो उससे कहा गया कि वो अपने पति मुस्तफा को भी लेकर आए, जो मिस्र का रहने वाला था।

 

ये नाम सुनकर लड़की सदमे में आ गई क्योंकि वो ऐसे किसी आदमी को जानती भी नहीं थी। उसे जब बताया गया कि रशियन रजिस्ट्री में मुस्तफा का नाम उसके पति के तौर पर दर्ज है, तब महिला को पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। उसकी कथित शादी जनवरी, 2022 की बताई गई। हो सकता है मुस्तफा नाम के शख्स को उसका पासपोर्ट मिला हो या फिर उसने ब्लैक मार्केट से खरीदा हो, जिसे वो दस्तावेज़ के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था।आखिरकार ये मामला कोर्ट पहुंचा और अदालत ने शादी को रद्द कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News