सैर पर निकली लड़की की चमकी किस्मत, अचानक बन गई करोड़पति और फिर... !

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 01:46 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  भगवान कब किसकी किस्मत चमका दे कुछ नहीं कहा जा सकता। ये बात एक महिला पर बिल्कुल फिट बैठती है जो सैर करने गई और करोड़पति बन गई। यह चौंकाने वाला मामला ‘चेक रिपब्लिक’  का है जहां एक महिला के करोड़पति बनने की कहानी वायरल हो रही है। यह महिला अच्छी सेहत  के लिए सुबह की सैर पर निकली, लेकिन इस वॉक ने उसकी तकदीर ही बदल दी। दरअसल महिला को सड़क के करीब एक गड़ा हुआ ऐतिहासिक खजाना मिला।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Archeologický ústav AV ČR, Praha (@aru.avcr.praha)

  
घटना ‘कुटना होरा’ शहर की है, जहां महिला को 2150 से भी ज्यादा चांदी के सिक्के मिले हैं। ‘चेक एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के ‘पुरातत्व संस्थान’ ने इस घटना के बाद एक विज्ञप्ति जारी की, जिसमें इसे “दशक में एक बार की गई खोज” बताया। विशेषज्ञों के मुताबिक, इन चांदी के सिक्कों को 1085 और 1107 के बीच मध्य युग में ढाला गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि ये सिक्के ‘प्राग’ में बनाए गए थे और ‘बोहेमिया’ में आयात किए गए थे।‘पुरातत्व संस्थान’ ने बताया कि ये सिक्के मिश्र धातु से बने थे, जिसमें चांदी के अलावा तांबा, सीसा और ट्रेस धातुओं का मिश्रण भी होता था।

PunjabKesari

इस खजाने को चीनी के बर्तनों में छिपाया गया था, जिसके कुछ अवशेष मिले हैं। वहीं पुरातत्वविद् ‘फिलिप वेलिम्स्की’ ने कहा कि मध्य युग में जब यहां राजनीतिक अस्थिरता देखी गई, तब खजाना छिपाया गया होगा। तब लड़ाईंया और लूटपाट आम बात थी। एक्सपर्ट का कहना है कि उस समय इन प्राचीन सिक्कों की कीमत सोच से भी परे है। इतिहासकारों ने सिक्कों को प्रोसेस करना शुरू कर दिया है। इन पर जांच पूरी होने के बाद अगले साल इन्हें प्रदर्शनी में पेश करने की योजना है। ये भी संभव है कि बाद में इनकी बोली लगाकर इन्हें बेचा जाए। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News