Report: चीन की बांग्लादेशी लड़कियों पर बुरी नजर, कहना न मानने पर बेच रहा उनके बॉडी पार्ट्स

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2024 - 04:02 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  चीन उइगर मुसलानों की लड़कियों के बाद अब बांग्लादेशी लड़कियों को निशाना बना रहा है। इसके चलते चीनी लड़के बड़ी प्लानिंग के तहत पहले बांग्लादेशी लड़कियों फंसाते हैं और फिर उनसे  गलत काम करवाते हैं।  इन चीनी  लड़कों का काम बांग्लादेशी  गरीब लड़कियों को बड़े सपने दिखाकर शादी करना और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलना है। यह काम चीन के कुछ एजेंट बांग्लादेश में कर रहे हैं। चीनी नागरिक पहले गरीब लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाते हैं, फिर शादी कर चीन में देह व्यापार में धकेल रहे हैं। जो लड़कियां देह व्यापार में असमर्थ होती हैं, उनके बॉडी पार्ट्स की तस्करी की जाती है। 

 

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक जुलाई 2023 को बांग्लादेश के उत्तरी जिले चुआडांगा में एक गरीब विधवा महिला ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की शादी चीनी नागरिक कुई पो वेई से की थी।  करीब 6 महीने बाद ही कुई पो वेई पत्नी को चीन ले गया और उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। मामला तब खुला जब पीड़िता की मां ने 31 मार्च 2024 को ढाका ट्रिब्यूनल में केस दर्ज कराया। चीन यह रैकेट  केवल  बांग्लादेश में ही नहीं चला रहा  बल्कि इससे पहले पाकिस्तान से भी ऐसी खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट में बताया गया  कि 2019 में 600 गरीब पाकिस्तानी लड़कियों को चीन के लड़कों की दुल्हन के रूप में बेचा गया था। 1 मई 2024 को बांग्लादेश के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने भी स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि एक गिरोह ने उसकी बहन को चीन में तस्करी करने के इरादे से ढाका में बंदी बना रखा था। 21 वर्षीय बहन को नर्सिंग में दाखिला दिलाने का झांसा देकर ढाका ले जाया गया, लेकिन उसे चीनी नागरिक से शादी के लिए मजबूर किया गया।

 

वहीं, चटगांव हिल महिला संघ की अध्यक्ष पिंकी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में 500 से ज्यादा लड़कियों को चीन ले जाया गया है, जिनकी उम्र करीब 13 साल है। पीड़िता की मां ने कहा कि बेटी ने 11 मार्च 2024 को फोन करके बताया कि उसके चीनी पति और उसके साथियों ने बहुत शारीरिक यातनाएं दीं। उसे हर दिन 10-15 ग्राहकों के सामने पेश किया गया। विरोध करने पर धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो उसके शरीर के अंगों को बेच दिया जाएगा। महिला ने बताया कि ऐसा ही 4 अन्य गरीब महिलाओं के साथ हुआ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News