बॉयफ्रेंड को जगाने के लिए गर्लफ्रेंड ने बिस्तर में जलाए पटाखे, VIRAL हुई तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2016 - 03:53 PM (IST)

नई दिल्लीः बॉयफ्रेंड को जगाने के लिए एक लड़की ने ऐसी तरकीब निकाली, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे गर्लफ्रेंड पहले लड़के के बिस्तर के चारों ओर पटाखे लगाती है और फिर उनमें आग लगा देती है।

लड़की पहली बार आग लगाने से चूक जाती है लेकिन दूसरी बार वह कामयाब हाे जाती है। पटाखे फटने से पूरे कमरे में धुंअा भर जाता है। किसी तरह से लड़का बिस्तर से उठने में कामयाब होता है और दूसरे कमरे में पहुंचाता है। लड़की का बॉयफ्रेंड बुरी तरह से खांस रहा है और डरा हुआ है। वह खांसते-खांसते जमीन पर लेट जाता है। इस वीडियाे काे प्रेंक बताया जा रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पीड़ित शख्स इसमें शामिल था या नहीं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News