Why did America attack Venezuela: आखिर क्या है अमेरिका की वेनेजुएला से दुश्मनी? सामने आई ये बड़ी वजह
punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 04:15 PM (IST)
नेशल डेस्क : शनिवार को अमेरिका ने दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में हवाई हमले किए। हमले की मुख्य जगह राजधानी काराकास बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की पुष्टि की। ट्रंप के अनुसार, इस ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया।
अमेरिका-वेनेजुएला तनाव की वजह
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव कई सालों से बढ़ता रहा है। अमेरिका का आरोप है कि वेनेजुएला से अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी हो रही है और देश में प्रवासियों की अवैध एंट्री बढ़ रही है। इसके अलावा, अमेरिका का कहना है कि मादुरो सरकार के आने के बाद लोकतंत्र कमजोर हुआ और मानवाधिकारों का उल्लंघन बढ़ा। वहीं, विशेषज्ञ मानते हैं कि इस पूरे विवाद के पीछे असली कारण वेनेजुएला का तेल और उसका वैश्विक बाजार में महत्व है।
Break ⚡
— 🇵🇸ليلى (@Lailafatimeh) January 3, 2026
Big attack on #Venezuela by USA.#venezuelalibre pic.twitter.com/MY6VkLchv5
अमेरिका वेनेजुएला से कितना तेल खरीदता था
यूनाइटेड स्टेट्स गवर्नमेंट अकाउंटबिलिटी ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में अमेरिका हर दिन लगभग 5 लाख बैरल वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदता था। यह अमेरिका के कुल कच्चे तेल आयात का 6.5% हिस्सा था। वेनेजुएला का तेल भारी और सल्फर युक्त होता है, जो अमेरिकी रिफाइनरियों के लिए जरूरी माना जाता है।

अमेरिका ने लगाया तेल पर प्रतिबंध
2017–2019 के बीच अमेरिका ने वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी PDVSA पर कई सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए। इसके साथ ही अमेरिकी कंपनियों को वेनेजुएला से तेल खरीदने से रोका गया। परिणामस्वरूप, 2018 में जहां तेल आयात 5 लाख बैरल था, वहीं 2020 तक यह लगभग शून्य हो गया। अमेरिका ने यह कदम लोकतांत्रिक संकट और मानवाधिकारों के मुद्दों के कारण उठाया, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेल की बाज़ार और वैश्विक नियंत्रण से जुड़ा असली खेल है।

वेनेजुएला ने चीन, रूस और ईरान को बेचा तेल
अमेरिका की नीतियों के बाद वेनेजुएला ने अपने तेल की सप्लाई के लिए चीन, रूस और ईरान जैसे देशों का रुख किया। इन देशों को रियायती दरों पर तेल बेचा गया। इस कदम से अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव और बढ़ गया। मादुरो ने भी आरोप लगाया कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल और संसाधनों पर पूरा नियंत्रण चाहता है।
Venezuela is under attack ‼️ 🇻🇪
— Escobar Jr. (@PabloEscobarJr) January 3, 2026
The Dominion Voting Machine Cartel 🗳️ @NicolasMaduro @realDonaldTrump is done talking 🇺🇸
Follow @liz_churchill10 for more videos 🔥 pic.twitter.com/qkpMJEspyB
ड्रग्स के आरोप और अमेरिकी कार्रवाई
2018 से अमेरिका ने वेनेजुएला के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए। मार्च 2020 में मादुरो समेत कई नेताओं के खिलाफ नार्कोट्रैफिकिंग से जुड़े अभियोग दर्ज किए गए। सितंबर 2025 में अमेरिका ने वेनेजुएला के पास एक जहाज को निशाना बनाया, जिसे ड्रग तस्करी नेटवर्क से जोड़ा गया था। दिसंबर 2025 में CIA ने ड्रोन हमला किया, जिसे ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बताया गया। अब हाल ही में वेनेजुएला के सात जगहों पर हवाई हमले हुए हैं, जिन्हें वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका की कार्रवाई बताया है।
