आखिर कौन है स्पेन की राजकुमारी, जिसे फुटबाॅलर ने ठुकराया, इंटरनेट पर मची खलबली
punjabkesari.in Wednesday, May 28, 2025 - 06:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप फुटबॉल पसंद करते हैं तो आपने स्पेन के युवा फुटबॉलर गावी का नाम जरूर सुना होगा। गावी की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। लेकिन इन दिनों गावी को लेकर एक खास चर्चा चल रही है और वो है स्पेन की प्रिंसेस लियोनोर। आइए जानते है राजकुमारी लियोनोर के बारे में...
क्या है चर्चा का कारण?
कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि प्रिंसेस लियोनोर को गावी पसंद हैं। कहा जाता है कि उन्होंने उनके लिए जर्सी तक मंगवाई थी। यह अफवाह सबसे पहले 2022 में फैली थी, जब राजा फेलिप VI ने गावी से एक छोटी साइज की साइन की हुई जर्सी ली थी, जिसे लोगों ने लियोनोर के लिए माना।
गावी की गर्लफ्रेंड आने से अफवाहों को बढ़ावा
हाल ही में गावी को उनकी कथित गर्लफ्रेंड एना पेलायो के साथ देखा गया। इसके बाद लोगों ने कहना शुरू किया कि भले ही लियोनोर शाही परिवार की राजकुमारी हों, लेकिन गावी के दिल की रानी एना हैं।
2024 में फिर हुआ जिक्र
यूरो कप 2024 के बाद ज़रज़ुएला पैलेस में एक समारोह हुआ, जहां गावी और लियोनोर एक-दूसरे से मुस्कराते हुए मिलते नजर आए। इस वीडियो ने फिर से उनके रिश्ते की खबरों को हवा दी।
गावी और लियोनोर कौन हैं?
गावी: 2004 में जन्मे गावी, बार्सिलोना और स्पेन की नेशनल टीम के मिडफील्डर हैं। उन्हें गोल्डन बॉय और कोपा ट्रॉफी जैसे अवॉर्ड मिल चुके हैं।
प्रिंसेस लियोनोर: 2005 में जन्मीं लियोनोर, स्पेन के राजा फेलिप VI की बेटी हैं और भविष्य में स्पेन की रानी बनेंगी। फिलहाल वे मिलिट्री ट्रेनिंग ले रही हैं।
क्या ये रिश्ता सच है?
इन अफवाहों के कोई पक्के सबूत नहीं हैं। ना तो लियोनोर ने कभी कुछ कहा, और ना ही शाही परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने भी इस खबर को महज एक अफवाह बताया है।