आखिर घुटनों पर आए ट्रंप: बोले-ईरान डील करे न करे, अमेरिका जल्द खत्म कर देगा जंग ! (Video)
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 01:24 PM (IST)
Washington: अमेरिका (United States) और ईरान (Iran) के बीच चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध अगले 2 से 3 हफ्तों में खत्म हो सकता है और अमेरिकी सेना जल्द ही ईरान से बाहर आ सकती है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने मुख्य सैन्य उद्देश्यों को लगभग हासिल कर चुका है। उनका कहना है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना ही सबसे बड़ा लक्ष्य था, जो अब पूरा हो चुका है।
The U.S. will "leave Iran whether we have a deal or not" once it believes that Iran has been "put into the Stone Ages and won't be able to come up with a nuclear weapon", says Donald Trump.
— Sky News (@SkyNews) March 31, 2026
Iran war latest 🔗 https://t.co/ktPVo9KlMx
🔗 Sky 501 and YouTube pic.twitter.com/8qWxs9jsvE
ट्रंप ने दावा किया कि लगातार सैन्य हमलों के कारण ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई है। उन्होंने यहां तक कहा कि ईरान को दोबारा अपनी स्थिति मजबूत करने में 15 से 20 साल लग सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की संभावना बनी हुई है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अमेरिकी सेना की वापसी किसी समझौते पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिका अपने रणनीतिक लक्ष्य कितने हासिल कर चुका है।
Trump says the US is leaving the war!!
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 1, 2026
US President Trump: “We will be leaving Iran very soon. We will be done in 2 weeks, maybe 3. Gas prices will go down as soon as we leave. As you can see, stock prices were up today.” pic.twitter.com/xZVu18B8zk
ट्रंप ने यह भी कहा कि अब ईरान की रक्षा प्रणाली इतनी कमजोर हो चुकी है कि अमेरिकी वायुसेना को पूरी तरह से बढ़त मिल गई है और वह बिना किसी बड़े खतरे के ऑपरेशन चला रही है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि जमीनी स्थिति अभी भी जटिल है और क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्ते बेहद अहम माने जा रहे हैं। ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका अब इस युद्ध को लंबा खींचने के बजाय सीमित समय में खत्म करना चाहता है। लेकिन जमीनी हालात और क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।
