फिल्म का असर या खौफ का माहौल…Dhurandhar 2 से पाकिस्तान में मची खलबली, हर जगह ''हमजा'' को ढूंढ रही कराची पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 12:04 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रणवीर सिंह की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्‍म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्‍स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। एक तरफ जहां दुनियाभर में इस फिल्म की रिलीज के बाद जहां एक तरफ दर्शकों में उत्साह है, वहीं पाकिस्तान में इसे लेकर अलग ही हलचल देखने को मिल रही है।

कराची में शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

कराची के ल्यारी इलाके में पुलिस ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस संकरी गलियों में गश्त और हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

भिखारियों तक की तलाशी

वायरल वीडियो के मुताबिक पुलिस भिखारियों की भी जांच कर रही है, सो रहे लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।  हालात ऐसे हैं कि कोई भी शक के दायरे से बाहर नहीं।


‘हमजा’ की तलाश में पुलिस

बताया जा रहा है कि फिल्म के एक काल्पनिक किरदार ‘हमजा अली मजारी’ से प्रेरित होकर पुलिस संभावित जासूसों की तलाश में जुटी है। पाकिस्तान में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया है, लेकिन लोग पायरेटेड वर्जन देख रहे हैं, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। फिल्म में दिखाए गए जासूसी तरीकों के कारण वहां की एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई

फिल्म ने अब तक करीब 488 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, हालांकि कलेक्शन में हल्की गिरावट भी देखी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News