बाढ़ से बेहाल अमेरिकाः ट्रंप के व्हाइट हाउस में भी भरा पानी, एमरजैंसी का ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2019 - 10:39 AM (IST)

लॉस एंजलिसः दुनिया की महाशक्ति माने जाते अमेरिका में भारी बारिश के  बाद आई बाढ़ ने जनजीवन बेहाल कर दिया। आंधी-तूफान के कारण यहां एयरपोर्ट्स पर काफी नुकसान होने का समाचार है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन समेत वर्जीनिया और कोलंबिया में सोमवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई। यहां एक घंटे के अंदर 3.3 इंच पानी बरसा।

PunjabKesari

शहर की सड़कें नहर में तब्दील हो गईं। व्हाइट हाउस के बेसमेंट में जहां पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था है, उस कमरे में भी पानी भर गया।मौसम विभाग ने मेट्रो क्षेत्र में बाढ़ आपातकाल घोषित कर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यूएस नेशनल रेल-रोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने खराब मौसम के कारण दक्षिण वॉशिंगटन में ट्रेन यातायात सेवा रद्द कर दी।

PunjabKesari

यह कितने समय या दिन तक बाधित रहेगी, अभी साफ नहीं है। बाढ़ के कारण अब तक कोई नुकसान की खबर नहीं है। जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के एक क्षेत्र को पानी भर जाने के कारण बंद कर दिया गया। नॉर्थवेस्ट वॉशिंगटन के भी कुछ क्षेत्रों को बाढ़ के कारण बंद किया गया।

PunjabKesari

कोलंबिया जिले के कुछ क्षेत्र में सोमवार देर रात तक बारिश होती रही। यहां आंधी-तूफान के कारण एयरपोर्ट्स पर काफी नुकसान हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के कारण छोटे नालों, शहरी क्षेत्रों, राजमार्गों, सड़कों और अंडरपासों के साथ-साथ अन्य जल निकासी क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। अगले दो दिन तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News