भीषण गर्मी से जूझ रहा यूरोप, टूटेगा 41 साल का रिकार्ड

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 11:50 AM (IST)

लंदनः  इन दिनों यूरोप के सभी देश भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। मौसम  विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है। यूरोप में सबसे ज़्यादा गर्मी पड़ने का रिकॉर्ड साल 1977 के जुलाई महीने का है तब ग्रीस के एथेंस शहर में 48 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। 
PunjabKesari
स्पेन और पुर्तगाल में तापमान बढ़ रहा है। अफ़्रीका से आ रही गर्म हवाओं को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूरोप के कुछ हिस्सों में गर्मी अभी और बढ़ सकती है।  यहाँ तक कि यूरोप में गर्मी का 41 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट सकता है। स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कम से कम रविवार तक की चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में गर्म हवाएं 'विशेष रूप से तीव्र' होंगी.

 PunjabKesariयूरोप में मौसम संबंधी चेतावनी जारी करने वाले 'मेटोअलार्म समूह' ने पहले ही पुर्तगाल और स्पेन के कुछ इलाक़ों के लिए 'रेड वॉर्निंग' जारी कर दी है।  मौसम का पूर्वानुमान करने वाले निक मिलर ने कहा, "ख़तरनाक और संभावित रूप से रिकॉर्ड तोड़ने वाली गर्मी आने वाले दिनों में तापमान को 40 के ऊपरी आंकड़ों तक ले जा सकती है।  माना जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार सबसे ज़्यादा गर्म दिन रहने वाले हैं। "PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News