टेकऑफ दौरान अचानक विमान के फट गए टायर व टेल स्ट्राइक, सवार 287 लोगों पर मंडराने लगी मौत (Video)
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 05:20 PM (IST)
Munich: जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर वियतनाम एयरलाइंस के Boeing 787-9 विमान के साथ ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने यात्रियों की सांसें रोक दीं। हनोई जा रहे विमान की टेकऑफ के दौरान रफ्तार दो बार अचानक कम हुई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि विमान के हवा में उठने तक रनवे का सिर्फ करीब 91 मीटर हिस्सा बचा था। विमान में 271 यात्री और 16 क्रू सदस्य, यानी कुल 287 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना 15 अगस्त को हुई, जब वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN34 म्यूनिख से हनोई के लिए रवाना हो रही थी। वियतनाम के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, टेकऑफ के दौरान विमान की रफ्तार बढ़ना करीब दो सेकंड के लिए रुक गया। इसके बाद विमान ने दोबारा तेजी पकड़ी और जरूरी V1 स्पीड तक पहुंच गया। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद विमान की रफ्तार फिर कम हो गई।
PILOTAGE !! Vietnam Airlines Boeing 787-9 (VN-A867), flight VN34 . The world witnessed rear serious incident at Munich Airport’s Runway 26L. ( Follow Video sequence below)
— Capt. B. Parthosarothy (@pilotpartho) August 17, 2026
You can observe the longer run of the Aircraft, variable tyre noise finally at 00:57 second during… pic.twitter.com/Mos1ALkWzp
दूसरी बार स्पीड गिरने तक विमान काफी दूर रनवे पर पहुंच चुका था। पायलटों ने आकलन किया कि अब टेकऑफ रोकने के लिए पर्याप्त रनवे बाकी नहीं है। ऐसे में विमान को रोकने के बजाय पायलटों ने टेकऑफ जारी रखने का फैसला किया और इंजनों को अधिकतम थ्रस्ट पर ले गए। इसके बाद Boeing 787 रनवे के लगभग अंतिम हिस्से से हवा में उठा। रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय विमान के पीछे सिर्फ करीब 91 मीटर रनवे बचा था। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद चालक दल को विमान के टेल स्ट्राइक और टायरों में असामान्य दबाव से जुड़ी चेतावनियां मिलीं। पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को स्थिति की जानकारी दी और विमान को दोबारा म्यूनिख लाने का फैसला किया। विमान तुरंत वापस नहीं उतरा। वह करीब दो घंटे तक हवा में रहा और लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर चक्कर लगाता रहा।
🚨 Pist bitti ama VN34 için kalkış henüz bitmemişti!
— herdem_aviation (@muratherdemm) August 17, 2026
Vietnam Airlines’ın Boeing 787-9’u, Münih Havalimanı’ndan kalkışı sırasında pist sonunu aştı ve toprak zemine çıktı.
Yeni ortaya çıkan görüntüler, uçağın pist dışındaki zeminde de hızını koruyarak havalandığını gösteriyor. pic.twitter.com/zjZrDOvxh2
इस दौरान विमान का वजन कम करने के लिए ईंधन कम किया गया, ताकि वह सुरक्षित तरीके से लैंड कर सके। इसके बाद विमान म्यूनिख एयरपोर्ट पर वापस उतरा। विमान की जांच के दौरान पता चला कि उसे काफी नुकसान हुआ था। इसमें टेल स्ट्राइक के निशान मिले और चार टायर फटे हुए पाए गए। लैंडिंग के दौरान विमान के लैंडिंग गियर के आसपास धुआं दिखाई देने की बात भी सामने आई। इसके बावजूद विमान सुरक्षित रूप से रनवे पर उतर गया और किसी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई। हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है। जर्मनी और वियतनाम के विमानन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
