अमेरिकाः कार्गो शिप टकराने से ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल, देखें दिल दहलाने वाला Video

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 02:37 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो शिप पुल के साथ टकराने का भयानक हादसा सामने आया है।  हादसे में  'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' का एक हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया। मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के झंडे वाला  दाली नामक यह जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। अधिकारियों  के अनुसार 7 लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। दाली जहाज के मालिकाना हक वाली कंपनी ने बताया कि जहाज पर मौजूद दोनों पायलट समेत पूरा क्रू सुरक्षित है।  जहाज और पुल के बीच टक्कर का कारण अभी सामने नहीं आया है। 

 

जहाज के मालिक और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पुल पर कितने लोग मौजूद थे और वे अब किस स्थित में हैं। घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुल से टकराने के बाद इसमें आग लग गई और जहाज डूब गया। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक रोक दिया गया है। जहाज 948 फुट लंबा था।

 

फ्रांसिस  ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है। मैरीलैंड सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, पिछले साल बाल्टिमोर पोर्ट से करीब 5.2 करोड़ टन का अंतरराष्ट्रीय कार्गो (सामान) गुजरा था। इसकी कीमत 6.67 लाख करोड़ थी। इस पोर्ट के जरिए 15 हजार से ज्यादा लोगों को सीधे तौर पर नौकरी मिली है। वहीं इसकी वजह से मैरीलैंड में भी करीब 1.39 लाख लोगों का गुजारा चलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News