अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने रूस को ललकारा, कहा- "पुतिन यूक्रेन युद्ध हार चुके, अब जागो और सच्चाई स्वीकार करो"(Video)
punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 07:09 PM (IST)

Washington: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने रूस को ललकारते हुए कहा है कि "मॉस्को को अब जागना होगा और हकीकत माननी होगी कि वह यूक्रेन युद्ध हार चुका है और उसके पास दिखाने को बहुत कम बचा है।" उन्होंने कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है और युद्ध में उसे केवल नुकसान ही हो रहा है।वेंस ने फॉक्स न्यूज़ से बातचीत में कहा कि "रूस की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। रूस को युद्ध में कुछ खास हासिल नहीं हो रहा। अब समय आ गया है कि वह गंभीरता से शांति वार्ता पर आए।"उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को लगातार हजारों लोगों को मरवा रहा है, लेकिन उसका कोई ठोस फायदा नहीं निकल रहा।
Vance: 'The Russians need to wake up and accept the reality. How many more people are they willing to lose? How many more will they kill?'
— Kate from Kharkiv (@BohuslavskaKate) September 28, 2025
Bold of you to assume they care about their losses, let alone how many Ukrainians they kill. pic.twitter.com/mwEViP1o1S
इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपना रुख बदला था। ट्रंप ने रूस को "पेपर टाइगर" कहा था और यूक्रेन को जीतने में सक्षम बताया था। UN में ज़ेलेंस्की के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने NATO देशों से कहा कि अगर रूसी विमान उनकी हवाई सीमा का उल्लंघन करें तो उन्हें मार गिराया जाए।साथ ही, उन्होंने यूक्रेन को लगातार हथियार सप्लाई का भरोसा दिया।
रूस का पलटवार
क्रेमलिन ने ट्रंप के बयान को खारिज करते हुए कहा—"रूस भालू है, पेपर टाइगर नहीं।"रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि इस साल रूस ने 4,700 वर्ग किमी और 205 बस्तियों पर कब्जा किया है। GDP के मामले में रूस ने कहा कि उसने 2023 में 4.1% और 2024 में 4.3% की ग्रोथ हासिल की है, और 2025 में भी 2.5% की वृद्धि की उम्मीद है।