अमरीकी सांसदों ने नजरबंदी में लिप्त चीन के अधिकारियों पर की प्रतिबंध की मांग

punjabkesari.in Thursday, Aug 30, 2018 - 02:58 PM (IST)

वाशिंगटनः अमरीकी सांसदों ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अनुरोध किया है कि वह चीन के सुदूरवर्ती पश्चिम शिनजियांग क्षेत्र में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नजरबंद करने में लिप्त चीन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाये। फ्लोरिडा से सीनेटर मार्को रुबियो ने यह घोषणा की।      

‘वॉल स्ट्रीट’ पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस में दोनों पाॢटयों के सदस्यों ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ एवं वित्त मंत्री स्टीव मनचिन को लिखे पत्र में ऐसे सात अधिकारियों एवं दो निगरानी उपकरण निर्माताओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।       रुबियो ने ट्विटर पर लिखा कि आज मैंने और द्विपक्षीय समूह में कांग्रेस के 16 सदस्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैग्नीटस्काई कानून का इस्तेमाल कर चीन के शिनजियांग क्षेत्र में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय को नजरबंदी शिविरों में रखने के लिये जिम्मेदार चीनी अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने तथा उन पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है।’’      

बहरहाल चीन ने इन आरोपों से इनकार किया है कि देश में मुस्लिम उइ्गर अल्पसंख्यक समुदाय से 10 लाख लोगों में से अधिकतर को नजरबंदी शिविरों में रखा गया है। एक चीनी अधिकारी ने जीनिवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति को इस महीने की शुरुआत में बताया था कि शिनजियांग में चरमपंथ एवं आतंकवाद से लडऩे के लिये ही कड़े सुरक्षा उपाय किये गये हैं और वह किसी विशेष जातीय समूह को निशाना नहीं बना रहा है तथा ना ही धार्मिक आजादी पर प्रतिबंध लगाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News