अमरीकीः ओरेगन तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 04:50 PM (IST)

ओरेगनः दक्षिण-मध्य ओरेगन तट पर आज भूकंप का झटका महसूस किया गया।  यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि यह भूकंप दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई।

यह कूस बे से 264 किलोमीटर पश्चिम में है।  कूस बे पुलिस ने बतायाकि भूकंप की वजह से इस क्षेत्र में किसी तरह की क्षति की खबर नहीं है।  भूकंप का अधिकेंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।       
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News