संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर मुद्दे पर अपनी भूमिका निभानी चाहिए: पाकिस्तानी पीएम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 10:10 PM (IST)

बीजिंग: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने मंगलवार को चीन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की और मांग की कि विश्व संस्था कश्मीर में ‘‘भारतीय दमन’’ रोकने में अपनी भूमिका निभाए। 

अब्बासी ने नई दिल्ली पर ‘‘ बगैर किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन ’’ करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि इससे नियंत्रण रेखा के पास हालात खतरनाक रूप ले सकते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ( पीएमओ ) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक , अब्बासी ने दक्षिण चीन के शहर बोआओ में हो रहे बोआओ फोरम फॉर एशिया के इतर गुटेरेस से मुलाकात की। 

बयान के मुताबिक, अब्बासी ने कश्मीर में ‘‘बिगड़ते हालात ’’ पर ‘‘गंभीर चिंता’’ जताई। उन्होंने भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से पेलेट गन के इस्तेमाल के बारे में महासचिव को जानकारी दी। अब्बासी ने कहा , ‘‘ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों एवं कश्मीरी लोगों की आकांक्षा के अनुसार पाकिस्तान इस विवाद का न्यायपूर्ण एवं शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।’’ बयान के मुताबिक , अब्बासी ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि वह कश्मीरियों पर ‘‘ भारतीय दमन ’’ रोकने में अपनी भूमिका निभाए।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News