रेत से लदे ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर; 14 लोगों की गई जान, एक झटके में उजड़ गए कई परिवार(Video)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 02:30 PM (IST)

International Desk: युगांडा में यात्रियों को ले जा रही एक टैक्सी और रेत से लदे ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह हादसा सोमवार रात कलुंगु जिले के कामुंगा ट्रेडिंग सेंटर इलाके में एक राजमार्ग पर हुआ। पूर्वी अफ्रीकी देश के प्राधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

 

सड़क दुर्घटनाएं पूरे अफ्रीका में एक बड़ी समस्या हैं और युगांडा में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन हादसों के लिए अक्सर वाहनों के खराब रखरखाव, बेकाबू रफ्तार और सड़कों की बदहाल स्थिति को जिम्मेदार ठहराया जाता है। इससे पहले जुलाई में पूर्वी युगांडा में छात्रों को ले जा रही एक प्राथमिक विद्यालय की बस सड़क से फिसलकर पलट गई थी, जिसमें कम से कम 20 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News