Earthquake Video: इस देश में तड़के अचानक कांपी धरती, दूर-दूर तक से हिली इमारतें, झटके में उड़ी लोगों की नींद

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 11:01 AM (IST)

काहिरा : मिस्र में आज तड़के अचानक आए भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। दूर-दूर तक इमारतें हिलने लगी। नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड जियोफिजिक्स के अनुसार प्रसिद्ध पर्यटन शहर शर्म अल-शेख के उत्तर-पूर्व में 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। गनीमत यह रही कि इस प्राकृतिक घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

वहीं संस्थान के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:00 बजे (0000 GMT) 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र 30.19 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 32.61 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। संस्थान ने कहा कि उसे ऐसी खबरें मिली हैं कि स्थानीय लोगों ने झटके महसूस किए लेकिन जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मिस्र की राजधानी काहिरा में भी शिन्हुआ के संवाददाताओं ने साफ तौर पर झटके महसूस किए।

 

زلزال بقوة 5.5 درجات يهز مصر.. شعر به سكان فلسطين والأردن ولبنان وقبرص pic.twitter.com/wE4CzFRSb2

— العربية (@AlArabiya) August 3, 2026

 

भूकंप के बाद मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री खालिद अब्देल-गफ्फार ने देश की स्वास्थ्य आपातकालीन योजना को तुरंत लागू करने और मंत्रालय के केंद्रीय संकट और आपातकालीन संचालन कक्ष की बैठक बुलाने का आदेश दिया। मंत्रालय ने देश भर के अस्पतालों के आपातकालीन और क्रिटिकल-केयर विभागों में अलर्ट का स्तर उच्चतम कर दिया और एम्बुलेंस तथा त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की तैयारी की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें: The Burning Train: अचनाक धू-धू कर जलने लगे ट्रेन के डिब्बे, भीषण आग के बाद मची अफरा-तफरी

मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है और भूकंप से जुड़ी किसी भी चोट की खबर नहीं मिली है। इस बीच मिस्र के रेड क्रिसेंट ने उन शहरों में आपातकालीन योजनाएं सक्रिय कर दीं जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसने कहा कि उसे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

 

#فيديو | اللحظات الأولى لوقوع زلزال بقوة 5.5 درجة في مصرhttps://t.co/bEEXfH0lp3#صحيفة_الخليج pic.twitter.com/IK9J2oA6ph

— صحيفة الخليج (@alkhaleej) August 3, 2026

 

बता दें कि मिस्र, स्वेज की खाड़ी, लाल सागर और अकाबा की खाड़ी के आसपास सक्रिय टेक्टोनिक ज़ोन के करीब स्थित है। इस वजह से देश में कभी-कभी मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं हालांकि इनसे आमतौर पर बहुत कम या कोई नुकसान नहीं होता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News