ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात तय : 14-15 मई को बीजिंग में होगी बड़ी बैठक
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 11:56 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। यह बैठक पहले 21 मार्च से 2 अप्रैल के बीच प्रस्तावित थी, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
ट्रंप के दौरे के बाद… शी जिनपिंग भी करेंगे अमेरिका यात्रा
प्रेस सचिव ने यह भी बताया कि ट्रंप की चीन यात्रा के बाद शी जिनपिंग अपनी पत्नी के साथ वाशिंगटन, डीसी का दौरा करेंगे। हालांकि इस यात्रा की तारीख बाद में तय की जाएगी।
व्हाइट हाउस का संकेत… ‘जल्द खत्म हो सकता है युद्ध’
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविटसे जब पूछा गया कि क्या नई तारीखें इस बात का संकेत हैं कि ट्रंप को लगता है कि ईरान युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, तो उन्होंने सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा चार से छह हफ्तों का अनुमान लगाया था… आप खुद इसका हिसाब लगा सकते हैं।”
