ट्रंप की यात्रा पर चीन का बड़ा बयानः अमेरिका की रिपोर्ट्स ‘पूरी तरह गलत’, इसका होर्मुज विवाद से कोई लेना-देना नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 07:54 PM (IST)

Bejing:  चीन (China) ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) की प्रस्तावित चीन यात्रा का Strait of Hormuz में चल रहे तनाव या संभावित बंदी से कोई संबंध नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Lin Jian ने कहा कि मीडिया में चल रही ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रंप की यात्रा को लेकर बातचीत जारी है और तारीखों पर चर्चा हो रही है।

 

इस बीच चीन ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट को देखते हुए Iran, Jordan, Lebanon और Iraq को मानवीय सहायता देने का ऐलान किया है। चीन का कहना है कि वह क्षेत्र में शांति बहाल करने और संघर्ष को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। दूसरी ओर, ट्रंप ने खुद संकेत दिया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण उनकी चीन यात्रा टल सकती है।

 

उन्होंने कहा कि वह चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping से मिलने के इच्छुक हैं, लेकिन फिलहाल हालात को देखते हुए अमेरिका में रहना जरूरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने पहले चीन से होर्मुज संकट को हल करने के लिए सहयोग की बात भी कही थी, लेकिन अब दोनों देशों ने साफ कर दिया है कि इस यात्रा को उस मुद्दे से जोड़कर देखना गलत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News