ईरान युद्ध के चलते ट्रंप ने चीन दौरा टाला, जानें अब कब होगी शी जिनपिंग से मुलाकात

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 11:03 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए अपना बहुप्रतीक्षित चीन दौरा टाल दिया है। यह दौरा पहले मार्च के आखिर में होना था, लेकिन अब इसे करीब 5–6 हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

“मिडिल ईस्ट की स्थिति प्राथमिकता”

ट्रंप ने बताया कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम इस मीटिंग को फिर से तय कर रहे हैं और अब यह करीब पांच हफ्तों में होगी। चीन को भी इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

व्हाइट हाउस में हुई चर्चा के बाद फैसला

यह निर्णय ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में Micheál Martin (आयरलैंड के प्रधानमंत्री) के साथ बैठक के दौरान लिया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने खुद चीन के साथ होने वाली इस बैठक को एक महीने तक टालने का अनुरोध किया, क्योंकि मौजूदा हालात में उनका वॉशिंगटन में रहना जरूरी है।

शी जिनपिंग से मुलाकात का इंतजार

ट्रंप ने यह भी कहा कि वह Xi Jinping से मिलने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन फिलहाल ईरान से जुड़ा संकट उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा ,“मुझे यहां (वॉशिंगटन) रहना होगा। हमने अनुरोध किया है कि इसे लगभग एक महीने के लिए टाल दिया जाए। मैं उनसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं।”

पहले भी दिया था संकेत

ट्रंप ने सोमवार को ही संकेत दे दिया था कि चीन दौरा एक महीने तक टल सकता है। उन्होंने साफ कहा था कि ईरान में बढ़ता संघर्ष और उसमें अमेरिका की सैन्य भूमिका उन्हें देश में रहकर हालात संभालने के लिए मजबूर कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News