‘फिर हो सकते हैं हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को दी खुली चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 09:49 AM (IST)

US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह युद्ध समाप्त करने संबंधी ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं लेकिन यदि वह ''कोई गलत हरकत'' करता है तो उसके खिलाफ सैन्य हमले फिर शुरू किए जा सकते हैं। 

"गलत हरकत पर फिर होंगे सैन्य हमले”
ट्रंप ने पाम बीच से मियामी जाते समय कहा कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने किसी समझौते पर पहुंचने को लेकर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि ईरान ने पिछले 47 वर्ष में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसके लिए उसने अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। ट्रंप ने पाम बीच हवाई अड्डे पर गोल्फ खेलने और अपने स्थानीय दंत चिकित्सक से मिलने के बाद कहा, ''अगर वे गलत हरकत करते हैं, अगर वे कुछ बुरा करते हैं (तो हम हमले करेंगे) लेकिन अभी हम देखेंगे। यह एक संभावना है, निश्चित रूप से ऐसा हो सकता है।'' 

ईरान प्रस्ताव की समीक्षा में ट्रंप 
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि वह ईरान की ओर से भेजे गए नए प्रस्ताव को विमान में देखने के बाद मियामी में मीडिया से बात करेंगे। ट्रंप ने कहा, ''मैं इसे विमान में देख रहा हूं। मैं आपको इसके बारे में बाद में बताऊंगा... उन्होंने मुझे समझौते की अवधारणा के बारे में बताया है।'' बाद में राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने कहा कि मियामी में कोई संवाददाता सम्मेलन नहीं होगा। 

ट्रंप ने नए प्रस्ताव के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वह ''सोच नहीं कर सकते कि यह स्वीकार्य होगा क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्ष में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उन्होंने अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है।'' ट्रंप जिस नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं, उसके बारे में तत्काल कोई विवरण उपलब्ध नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News