अनोखे तरीके से करता रहा 2 महिलाओं से सैक्स, खुला राज तो रह गईं हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 05:39 PM (IST)

लंदनः एक ट्रांसजेंडर को अनोखे अपराध के लिए  3 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।  मामला ब्रिटेन का है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 35 साल के कार्लोस डेलाक्रूज के खिलाफ 2 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिलाओं का आरोप था कि कार्लोस ने शरीर में नकली लिंग लगाकर उनके साथ सैक्स किया और इस अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने से पहले न तो उन्हें सूचना दी गई और न ही सहमति ली।
PunjabKesari
महिलाओं का कहना है कि ये राज खुलने पर वे हैरान रह गईं और उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने जांच में आरोप सही पाए जान पर दोषी को उपरोक्त सजा सुनाई। पीड़ित महिलाओं की पहचान जाहिर नहीं की गई है, लेकिन दोनों के साथ कार्लोस के अलग-अलग वक्त में संबंध थे। महिलाओं ने कोर्ट को बताया कि सैक्स के दौरान उन्हें बहुत अधिक दर्द होता था और कई बार उनके प्राइवेट पार्ट्स से खून भी निकलता था। मई 2013 से मई 2017 के बीच में कार्लोस ने कई बार इन महिलाओं के साथ संबंध बनाए। 

कोर्ट में यह साबित हो गया कि ट्रांसजेंडर कार्लोस के शरीर में प्राकृतिक तौर पर लिंग नहीं है। महिलाओं ने बताया कि सैक्स के दौरान वह कभी भ भी लाइट जलाने नहीं देता था और वह हमेशा बंद कमरे में अंधेरे में ही सैक्स करता था। महिलाओं ने यह भी बताया कि उन्हें उसकी असलियत का पता इसलिए भी नहीं चला क्योंकि कार्लोस ने कभी पूरी तरह से उजाले में उनके सामने वस्त्र नहीं उतारे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News