चलती कार में न्यूड होकर कर रही थी मस्ती, मौत का खतरनाक वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 06:15 PM (IST)

मॉस्कोः रूस में एक महिला को न्यूड होकर चलती कार से झूलना भारी पड़ गया। खिड़की के बाहर वह टॉपलेस होकर मस्ती करती दिख रही थी। अचानक रास्ते में खंभे की चपेट में आ गई, जिससे चोट लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहा उसने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त कार में उसका दोस्त उसका वीडियो बना रहा था, जो अब सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 35 साल की महिला की पहचान नतालिया बोरिसोवना बोरोडीना के रूप में हुई। वह मॉस्को की रहने वाली थी और डोमिनिक रिपब्लिक में छुट्टियां मनाने पहुंची थी। उसका एक 8 साल का बच्चा भी था। कहा जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई, तब दोस्त इवाना बोइराचुक उसके साथ था। वही कार में मौज-मस्ती के दौरान उसका वीडियो भी शूट कर रहा था।

 

22 सैकेंड का यह वीडियो बेहद खतरनाक मालूम पड़ता है। चलती कार में  टॉपलेस  नतालिया आगे वाली सीट पर नजर आती है। उसने सिर्फ बिकिनी बॉटम पहन रखा  है। वह खिड़की से बाहर निकल कर झूलती है।  इस दौरान अचानक उसका सिर रास्ते में एक खंभे से टकरा जाता है और उसे भीषण चोट लगती है। रूसी मीडिया की मानें, तो हादसे के बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News