यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बने TIME के ‘पर्सन ऑफ द ईयर'', ईरानी महिलाएं हीरो ऑफ द इयर घोषित

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 11:28 AM (IST)

न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को बुधवार को 2022 के लिए टाइम का ‘पर्सन ऑफ द ईयर' घोषित किया गया है। टुडे शो ने कहा, ‘‘यूक्रेन तथा विदेश में कई लोग जेलेंस्की को नायक कहते हैं और उन्होंने देश पर रूस के बिना उकसावे वाले हमले के दौरान खुद को लोकतंत्र और दृढ़ता के प्रतीक के तौर पर स्थापित किया है।'' टुडे शो ने ट्वीट किया, ‘‘वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूक्रेन की भावना 2022 के लिए टाइम के पर्सन ऑफ द ईयर हैं।''

PunjabKesari

प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम ने कहा, ‘‘महज छह महीने पहले जेलेंस्की से कहीं अधिक अनुभवी नेता अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबानी सेना के आने के बाद राजधानी छोड़कर भाग गए थे। 2014 में जेलेंस्की के एक पूर्ववर्ती विक्टर यानुकोविच प्रदर्शनकारियों के अपने आवास के नजदीक पहुंचने के बाद कीव से भाग गए थे।'' टाइम ने कहा कि अब जेलेंस्की की पीढ़ी विदेशी आक्रमणकर्ता के झटकों का सामना कर रही है।  

PunjabKesari

मैगजीन ने जेलेंस्की के साथ स्पिरिट ऑफ यूक्रेन को भी इसी कैटेगरी में जगह दी है। जेलेंस्की के बारे में मैगजीन ने कहा- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कभी भी बड़ी ताकत के सामने हिम्मत नहीं हारी। जेलेंस्की रूस के हमले के खिलाफ यूक्रेन के विरोध का चेहरा बन गए। उनके मन में दुश्मन को लेकर कोई डर नहीं है। जेलेंस्की ने रूस की हरकत के खिलाफ दुनिया को भी एकजुट किया। इतना ताकतवर नेता कई साल में पहली बार देखा गया है।

PunjabKesari

पर्सन ऑफ द इयर बनने वालों की दौड़ में जो नाम आखिर तक पहुंचे, उनमें ईरान के हिजाब विरोधी आंदोलनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, एलन मस्क और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट शामिल हैं। ईरान में हिजाब विरोधी आंदोलन कर रही महिलाओं को हीरो ऑफ द इयर घोषित किया गया है। 16 सितंबर को शुरू हुए आंदोलन में अब तक करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है। मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पर एक स्पेशल आर्टिकल भी पब्लिश किया गया है। इसमें बताया गया है कि 24 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद वो हर दिन कितनी मुश्किलों का सामना करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News