स्कूल में कत्लेआम से हड़कंपः क्लासरूम में बरसी गोलियां, 3 छात्रों की मौत व 5 घायल
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 12:16 PM (IST)
International Desk: मध्य फिलीपीन के एक स्कूल में सोमवार को दो लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए संदिग्धों में से एक उसी 'सन जोस नेशनल हाई स्कूल' का छात्र है, जहां यह गोलीबारी हुई। यह स्कूल तक्लोबन शहर में स्थित है। जांचकर्ता स्कूल में इस गोलीबारी की घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के लिए स्कूल परिसर व आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
