रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 5 लोगों की मौत, चारों तरफ मची चीख-पुकार
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 11:13 AM (IST)
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक दौर में पहुंच गया है। सोमवार (15 जून 2026) को रूसी सेना ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों को निशाना बनाते हुए अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस भीषण गोलाबारी में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में 5 जांबाज बचावकर्मियों की मौत हो गई जबकि राजधानी कीव में एक बच्चे समेत कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं रूसी मिसाइलों ने इस बार न सिर्फ रिहायशी इमारतों को तबाह किया है बल्कि यूक्रेन की एक ऐतिहासिक और बेहद पवित्र धार्मिक धरोहर को भी आग के हवाले कर दिया।
इस मौके पर गृह मंत्री इहोर क्लिमेनको ने बताया कि खारकीव में बचावकर्मी रूस के एक हमले से लगी आग बुझा रहे थे कि तभी दूसरा हमला हुआ जिसमें वे मारे गए। उन्होंने बताया कि कम से कम पांच अन्य आपातकालीन कर्मी भी घायल हो गए हैं।

कीव में पहले बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार हुई और उसके बाद शाहिद ड्रोन से हमले किए गए जिसके कारण हुए जबरदस्त धमाकों की आवाज पूरे शहर में सुनी गई। इस दौरान कई लोगों ने बंकरों में शरण ली वहीं अधिकारियों ने निवासियों से सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की। क्लिमेनको ने कहा, कीव पर मुख्य हमला हुआ है। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
🇺🇦 The Kyiv Pechersk Lavra, a monument of Russian architecture, is on fire.
— Маrina Wolf (@volkova_ma57183) June 15, 2026
Appealing to Zelensky's conscience and common sense is pointless.
According to ancient prophecies, if the last monk leaves the Lavra, ships will sail along Khreshchatyk. pic.twitter.com/zlWKStfjRc

कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर त्काचेंको ने बताया कि राजधानी में एक बच्चे समेत 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि शेवचेंकिव्स्की जिले में 30 मिनट से भी कम समय में पांच हमले हुए जिनमें 25 मंजिला आवासीय इमारत भी चपेट में आ गई जबकि एक बाजार और किराना दुकान में आग लग गई।
A Russian missile attack caused a fire on the grounds of Kyiv Pechersk Lavra, an ancient church and UNESCO World Heritage Site founded in 1051.
— Douggie Fukkew (@MrFukkew) June 14, 2026
The monastery is one of the oldest and most significant centers of Orthodox Christianity in Eastern Europe. pic.twitter.com/JBXzLPPjK6

वहीं, ओबोलोन्स्की जिले में नौ मंजिला रिहायशी इमारत भी हमले की चपेट में आ गई। त्काचेंको ने रूस पर जानबूझकर आवासीय इमारतों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह उसका (रूस का) सोचा-समझा और जानबूझकर लिया गया फैसला है।
यूक्रेन के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख मेट्रोपॉलिटन एपिफेनियस ने बताया कि रात भर हुए हमले में 'डॉर्मिशन कैथेड्रल' की छत में आग लग गई। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए इसे इंसानियत, इतिहास और ईसाई धर्म के खिलाफ रूस का एक और अपराध बताया और इस जगह को बचाने की अपील की।
