पांच महीने का मिशन पूरा कर लौटे तीन अंतरिक्ष यात्री

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 06:21 PM (IST)

वाशिंगटनः अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में अपना मिशन पूरा कर तीन अंतरिक्ष यात्री बुधवार को धरती लौट आए हैं। सोयुज अंतरिक्ष यान में सवार तीनों कजाखस्तान पहुंचे। अमरीकी एजेंसी नासा के मार्क वांदे हेइ, जोए अकाबा और रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस के एलेक्जेंडर मिसुरकिन आईएसएस में एक्सपीडिशन 54 का हिस्सा थे।

करीब साढ़े पांच महीने लंबे मिशन पर तीनों ने शोध के साथ अंतरिक्ष में कई बार चहलकदमी भी की। मिसुरकिन ने अंतरिक्ष में 334 दिन बिताए और अपने साथी एंटॉन शकाप्लेरोव के साथ आठ घंटे और 13 मिनट स्पेस वॉक का रिकॉर्ड बनाया। अकाबा ने अंतरिक्ष में 306 दिन बिताए। हेई पहली बार अंतरिक्ष गए थे।

अंतरिक्ष में चहलकदमी करते हुए जहां हेई ने स्पेस स्टेशन में लगे रोबोटिक आर्म की मरम्मत की। वहीं अकाबा ने नए कैमरे लगाए। अब रॉसकॉसमास के शकाप्लेरोव के नेतृत्व में एक्सपीडिशन 55 के सदस्य स्टेशन में शोध कर रहे हैं। उनके दल में नासा के फ्लाइट इंजीनियर स्कॉट टिंगल और जापान के नॉरिशिगे कनाई शामिल हैं। 23 मार्च को तीन सदस्यीय एक और दल आइएसएस पहुंचेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News