अमरीका में यौन उत्पीडऩ के आरोप में भारत का ये खिलाड़ी दोषी

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 03:48 AM (IST)

न्यूयार्क: भारत के 24 वर्षीय एक खिलाड़ी को अमरीका में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीडऩ का दोषी पाया गया है। यह खिलाड़ी स्नोशू प्रतियोगिता में भाग लेने कश्मीर से आया था। तनवीर हुसैन को पिछले सप्ताह एसैक्स की एक काऊंटी अदालत ने 12 वर्ष की लड़की के कथित यौन उत्पीडऩ के मामले में दोषी पाया है।

अदालत ने उसे यौन उत्पीडऩ और बाल कल्याण को खतरा पहुंचाने के आरोपों का दोषी पाया है। उसे मार्च में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीडऩ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह यहां डिवे माऊंटेन रिक्रिएशन सैंटर पर वल्र्ड स्नोशू चैम्पियनशिप में भाग लेने आया था। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि फरवरी की रात में हुसैन ने उसे 2 बार किस किया और पकड़ लिया। हुसैन ने पहले आरोपों का खंडन किया और उस समझौते को भी खारिज कर दिया जिसके तहत वह भारत लौट सकता था। हुसैन के वकील ब्रायन बारेट ने कहा कि वह दुखी है कि उसे बताने से पहले इस खबर को मीडिया में जारी किया गया। 

उल्लेखनीय है कि हुसैन अमरीका आने से पहले काफी चॢचत हुआ था जब दिल्ली में अमरीकी दूतावास ने उसे वीजा देने से इंकार कर दिया था। उसी समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 मुस्लिम बहुल देशों के लोगों के अमरीका आने पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News