मां-बेटे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही Viral

punjabkesari.in Friday, May 12, 2017 - 05:22 PM (IST)

नई दिल्ली: इस तस्वीर को देखने वाले अक्सर इन दोनों को कपल समझ लेते हैं, लेकिन यह इनके रिश्ते की सच्चाई नहीं है। फोटो में दिखने वाली लड़की का नाम लिउ एलिन है और चीनी सोशल मीडिया साइट विबो पर इनके 75 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इनके फिगर और खूबसूरती से प्रभावित होकर एक फैन ने उन पर एक आर्टिकल पब्लिश कर दिया था, जिसके बाद वे दुनिया की नजर में आईं। तस्वीर में 22 साल के एक लड़के साथ नजर आने वाली लिउ न तो उसकी बहन हैं और न ही गर्लफ्रेंड।PunjabKesari

दरअसल लिउ इस लड़के की मां हैं। बेहद खूबसूरत और यंग दिखने वाली लिउ की उम्र 49 वर्ष है।न तो इनकी उम्र पर कोई यकीन कर पाता है और न ही इस बात पर कि वे इस लड़के की मां हैं। लिउ पेशे से लाइब्रेरियन हैं और अब रिटायर हो चुकी हैं। उनकी टोंड बॉडी और इतनी यंग स्किन का क्रेडिट लिउ रेगुलर एक्सरसाइज को देती हैं। वो बताती हैं कि जब भी वो अपने बेटे के साथ कहीं बाहर जाती हैं तो लोग उन्हें उसकी गर्लफ्रेंड समझते हैं। लिउ की यह नेचुरल ब्यूटी है वो मेकअप नहीं करती। लिउ 80 साल की उम्र तक भी ऐसे ही जवान दिखना चाहती हैं।PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News