यह है दुनिया का सबसे महंगा Condom, जिसकी कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है इसकी खासियत?
punjabkesari.in Monday, Apr 28, 2025 - 12:40 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। फ्रांस में लगभग 200 साल पहले मिला एक अनोखा कॉन्डम अब इतिहास का सबसे महंगा कॉन्डम बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कॉन्डम किसी आधुनिक सामग्री से नहीं बल्कि भेड़ की आंत से बनाया गया था। हाल ही में स्पेन में हुई एक नीलामी में इस ऐतिहासिक वस्तु को लगभग ₹44,000 में बेचा गया। दिलचस्प बात यह है कि इतनी कीमत में दुबई के एक शानदार फाइव स्टार अरमानी होटल में एक रात का किराया भी आ सकता है।
यह कॉन्डम 19वीं सदी का बताया जा रहा है जब रबर के कॉन्डम बाजार में आने शुरू हुए थे। उससे पहले इस तरह के गर्भनिरोधक जानवरों की आंतों से ही बनाए जाते थे और इन्हें बनाना एक जटिल प्रक्रिया थी। माना जाता है कि यह कॉन्डम उस समय अमीर वर्ग के लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता होगा।
यह भी पढ़ें: अश्लील फिल्में फ्री में देखने को मिलती हैं, जानें कैसे एडल्ट इंडस्ट्री करती है करोड़ों की कमाई
नीलामी करने वाली संस्था का कहना है कि भेड़ की आंत से बना यह प्राचीन कॉन्डम गर्भनिरोधक के विकास और इतिहास पर प्रकाश डालता है इसलिए यह एक महत्वपूर्ण कलाकृति है। इस अनूठी वस्तु को खरीदने में कई संग्रहालयों ने भी दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन अंततः एक निजी खरीदार ने इसे ऊंची बोली लगाकर अपने नाम कर लिया।
आज के समय में कॉन्डम लेटेक्स और अन्य आधुनिक सामग्रियों से बनते हैं जो सस्ते और आसानी से उपलब्ध हैं लेकिन इस 200 साल पुराने कॉन्डम की ऐतिहासिक महत्ता और दुर्लभता ने इसे इतना महंगा बना दिया कि इसकी कीमत सुनकर लोग हैरान हैं।