न पेट्रोल का खर्चा, न चार्जिंग की टेंशन, फिर भी दौड़ेगी! आ गई सूरज की किरणों से चलने वाली दुनिया की पहली 'सोलर एंबुलेंस'

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 12:21 PM (IST)

India's First Solar Powered Ambulance Launch : दुनिया भर में महंगे होते ईंधन और बढ़ते प्रदूषण के बीच चिकित्सा जगत से एक क्रांतिकारी खबर आई है। नीदरलैंड की आइंडहोवन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (Eindhoven University of Technology) के छात्रों ने दुनिया की पहली ऐसी एंबुलेंस तैयार की है जो पूरी तरह सौर ऊर्जा (Solar Energy) से चलती है। इस खास एंबुलेंस का नाम 'स्टेला जुवा' (Stella Juva) रखा गया है जो आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल सकती है।

क्या है 'स्टेला जुवा' की खासियत?

यह एंबुलेंस सिर्फ चलने के लिए ही नहीं बल्कि इसके अंदर मौजूद जीवन रक्षक उपकरणों के लिए भी सूरज की रोशनी पर निर्भर है।

  • एडवांस सोलर पैनल: एंबुलेंस की छत पर खास ABC सेल्स वाले सोलर पैनल लगाए गए हैं। ये पैनल सामान्य पैनलों की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली हैं और कम धूप में भी ज्यादा बिजली बनाने में सक्षम हैं।

  • सौर ऊर्जा से चलेंगे वेंटिलेटर: गाड़ी को चलाने के साथ-साथ, इसके अंदर लगे वेंटिलेटर, हार्ट मॉनिटर और अन्य इमरजेंसी मेडिकल उपकरण भी इसी सौर ऊर्जा से संचालित होते हैं। यानी अगर कहीं बिजली या फ्यूल न हो, तब भी इलाज नहीं रुकेगा।

PunjabKesari

दुर्गम इलाकों के लिए 'गेम-चेंजर'

इस एंबुलेंस को विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए डिजाइन किया गया है जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

  1. पहाड़ी और दूर-दराज के क्षेत्र: जहां पेट्रोल पंप या बिजली ग्रिड नहीं पहुंच पाते, वहां यह एंबुलेंस बिना रुके काम कर सकती है।

  2. आपदा प्रभावित इलाके: भूकंप या बाढ़ जैसी स्थितियों में जब सड़कें और बिजली कट जाती है तब 'स्टेला जुवा' मरीजों के लिए फरिश्ता साबित होगी।

  3. पर्यावरण के अनुकूल: यह एंबुलेंस शून्य कार्बन उत्सर्जन (Zero Emission) करती है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

PunjabKesari

आधुनिक डिजाइन और पर्याप्त जगह

डिजाइन के मामले में भी यह काफी एडवांस है। 'स्टेला जुवा' के अंदर इतना पर्याप्त स्पेस दिया गया है कि डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मरीज का इलाज आसानी से कर सकें। इसमें मेडिकल उपकरणों को इस तरह फिट किया गया है कि चलती गाड़ी में भी मरीज की देखभाल में कोई बाधा न आए।

छात्रों का बड़ा विजन

इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाली टीम पहले भी सोलर कार और कैंपर वैन बना चुकी है लेकिन इस बार उन्होंने 'हेल्थ सेक्टर' को चुनकर मानवता की बड़ी सेवा की है। उनका मकसद सिर्फ तकनीक दिखाना नहीं बल्कि उन लाखों लोगों की जान बचाना है जो समय पर एंबुलेंस या ईंधन न मिलने के कारण दम तोड़ देते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News