पाकिस्तान: एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से महिला समेत 10 लोगों की मौ/त

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 06:57 PM (IST)

कराचीः पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बृहस्पतिवार को एक एंबुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर भटने से एक महिला सहित 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना थारपारकर जिले के नगरपारकर इलाके में हुई, जहां एंबुलेंस एक महिला को डानो धंधल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मीठी शहर के जिला अस्पताल ले जा रही थी। थारपारकर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आरिफ अजीज जाफरी ने बताया, "अब तक महिला समेत 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।"

उन्होंने कहा कि प्रसव के बाद जटिलताएं होने के कारण महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। जाफरी ने बताया कि एंबुलेंस चालक जब सिलेंडर को वाहन के अंदर ले जा रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मामले की जांच की जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News