शार्क के काटने से घायल इस महिला ने जो किया वो हैरान कर देगा आपको...

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2016 - 04:57 PM (IST)

फ्लोरिडा : अमेरिका में इस महिला की बाजू पर शार्क ने हमला कर दिया। घायल होने के बाद बाजू पर अटकी दो फुट की शार्क को लेकर यह महिला अस्पताल पहुंच गई। 23 साल की श्लोमो जैकब समुद्र तट पर नहा रही थी। नहाते वक्त इस महिला को शार्क ने काट लिया। शार्क ने श्लोमो की दाईं बाजू पर हमला किया था। इसी दौरान तट पर मौजूद एक व्यक्ति ने शार्क को मार दिया।
 
 
शार्क के दांत महिला की बाजू में इतने भीतर तक धंस गए थे, कि वह वहीं पर अटकी रही। ऐेसे लगता है कि जैसे शार्क मरते मरते भी महिला की बाजू नहीं छोड़ रही थी। श्लोमो को उसके दोस्त अस्पताल में ले गए और वहां पर एक श्लोमो के घायल हाथ के साथ एक फोटो भी खिंचवाई। गौर हो कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें शार्क बिना कारण लोगों पर हमले करती रही हैं।  
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News