प्रिंस हैरी के विवाह के साथ यूके के बाजार को 5 अरब 16 करोड़ का होगा फायदा, जानिए कैसे...

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 02:16 AM (IST)

लंदन: विवाह एक ऐसी रस्म है कि जब भी इस बारे कोई बात होती है तो पहले सब से मन में खयाल आता है खर्च का। 

विवाह की तैयारियों पर हर कोई अपनी पहुंच मुताबिक खर्च करने की सोचता है परन्तु आपने कभी सोचा है कि किसी का विवाह खर्चा नहीं बल्कि लाभ दे सकता है। जी हां ऐसा होने जा रहा है ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी के विवाह मौके पर। प्रिंस हैरी ब्रिटेन के शाही खानदान में से हैं और रस्मों मुताबिक उनके शाही अंदाज में होने जा रहे विवाह के मौके बड़ा खर्च होगा परन्तु इस सब के विपरीत इस विवाह से यूके के बाजार को अरबों रुपए का फायदा होगा। 

दरअसल ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी और अमरीकी अदाकारा मेगन मार्कल की सगाई हो चुकी है। जिस दिन से सगाई हुई है उसी ही दिन से यूके के बाजारों में उनके विवाह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ब्रिटेन की अनेक फर्में इस विवाह के मौके पर होने वाले जलसा से कमाई करने के लिए कई तरह की तैयारियां कर रही हैं। इन तैयारियां से साफ संभावना जताई जा रही है कि प्रिंस हैरी के विवाह मौके बाजार में 80 मिलियन डालर (करीब 5 अरब 16 करोड़ रुपए) तक का उछाल देखने को मिल सकता है। 

बता दें कि यूके के राष्ट्रीय आंकड़े मुताबिक 2011 में प्रिंस हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम और कैंट के विवाह दौरान 3,50,000 से अधिक टूरिस्ट उनका शाही विवाह देखने के लिए आए थे। जिसके साथ वहां के खुदरा बाजार में 527 मिलियन पाउंड तक उछाल देखा गया। हलांकि इसमें से 199 मिलियन पाउंड सिर्फ विवाह की तैयारियों के लिए बाजर में खर्च किए गए थे। अब प्रिंस हैरी के विवाह मौके भी ऐसी ही संभावना जताई जा रही है, जिसके अनुसार खरबों रुपए का व्यापार होने के आसार हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News