श्रीलंका में सामूहिक कब्र में मिले 150 से ज्यादा लोगों के कंकाल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 05:39 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका के एक पुराने युद्ध क्षेत्र में एक सामूहिक कब्र मिली है जिसमें करीब 151 लोगों के कंकाल मिले हैं। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि इस क्षेत्र में सरकारी बल और तमिल टाइगर विद्रोहियों के बीच करीब 30 साल तक गृह युद्ध चला था। उत्तरपूर्वी जिले मन्नार में मिले कंकालों में से कम से कम 14 बच्चों के हैं। मन्नार में पुराने सहकारी केंद्र स्थल पर खुदाई का काम मंगलवार को 79वें दिन भी किया गया जिससे यह स्थापित हो सके कि क्या यह सामूहिक कब्रगाह थी।

मार्च में निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को नई इमारत की खुदाई के दौरान यह अवशेष मिले थे और मार्च से खुदाई का काम यहां जारी है। मन्नार मजिस्ट्रेट अदालत के विशेष कक्ष में इन अवशेषों को रखवाया गया है और इसे कार्बन टेस्टिंग के लिए  भेजा जाएगा। श्रीलंका में 1980 के दशक से हो रहे संघर्ष के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की अंतरराष्ट्रीय शिकायतों के बाद इस साल लापता लोगों के लिये कार्यालय स्थापित किया गया है। 1990 के दशक में समय-समय पर विभिन्न जांच गठित की गईं और इनमें पाया गया कि सशस्त्र संघर्ष के फलस्वरूप करीब 25,000 लोग लापता हैं। 

श्रीलंका के गृह युद्ध के दौरान लिट्टे ने 1983 से 2009 के बीच मन्नार पर कब्जा कर रखा था। अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूहों ने कहा कि गृह युद्ध के आखिरी महीनों में पूर्व राष्ट्रपति मङ्क्षहदा राजपक्षे की कमान में सरकारी बलों ने कम से 40,000 तमिल नागरिकों को मारा था।          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News