Earthquake in Nepal : भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता, डरे सहमे लोग घरों से निकले बाहर

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 11:18 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पूर्वी नेपाल में कोशी प्रांत के इलम जिले में शनिवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के अनुसार, शाम छह बजकर 50 मिनट पर दर्ज किए गए भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 450 किलोमीटर पूर्व में स्थित इलम जिले के नयाबाजार क्षेत्र में था। 

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार की क्षति या हताहत की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पंचथा, तेह्रथुम और ताप्लेजंग सहित आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटके इतने जबरदस्त थे कि डरे सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए
नेपाल में भूकंप से कुछ ही मिनट पहले, शाम 6:35 बजे सिक्किम के कुछ हिस्सों में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसका केंद्र पश्चिम सिक्किम में मानेबंग से 11 किमी दूर बताया। राजधानी गंगटोक और राज्य के दूसरे इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। स्थानीय असर के अलावा, IMD ने बताया कि ये झटके बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News