Earthquake in Myanmar : दो दिन में दूसरी बार आया भूकंप, लोगों में दहशत...रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 10:41 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः म्यांमार में रविवार को 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इस भूकंप की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने दी है। एनसीएस के अनुसार भूकंप 107 किलोमीटर की गहराई में आया था। फिलहाल इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक दो दिन में दो बार के भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई।
एक दिन पहले भी आया था भूकंप
इससे पहले शनिवार को भी म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई थी और इसकी गहराई करीब 90 किलोमीटर थी।
700 किलोमीटर तक की गहराई में आ सकते हैं भूकंप
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर लगभग 700 किलोमीटर की गहराई तक कहीं भी आ सकते हैं।
भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है म्यांमार
म्यांमार भूकंप के खतरे के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। इसकी लंबी समुद्री तटरेखा के कारण यहां मध्यम और बड़े भूकंप तथा सुनामी का खतरा बना रहता है। दरअसल म्यांमार चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है- इंडियन प्लेट, यूरेशियन प्लेट, सुंडा प्लेट और बर्मा प्लेट। इन प्लेटों के लगातार आपसी टकराव और खिसकने की वजह से इस क्षेत्र में भूगर्भीय गतिविधियां सक्रिय रहती हैं।
