नेपाल में फिर कांपी धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 05:33 PM (IST)

International Desk: नेपाल (Nepal) में मंगलवार को के सुदूरपश्चिम प्रांत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र दारचुला जिले के सितौला क्षेत्र में था और यह सुबह करीब 10:12 बजे महसूस किया गया। झटके के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए घबराहट देखी गई, लेकिन किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में आता है। यहां टेक्टोनिक प्लेट्स की लगातार हलचल के कारण अक्सर छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं। यही वजह है कि नेपाल में भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है और प्रशासन को लगातार सतर्क रहने की जरूरत होती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News