Earthquake in Afghanistan : रात में कांपी इस देश की धरती…कुछ ही घंटों में दो-दो भूकंप, दहशत में लोग

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 03:10 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अफगानिस्तान में शनिवार देर रात भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। National Center for Seismology (NCS) के मुताबिक, 21 मार्च 2026 को रात 10:43 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र 36.167 नॉर्थ अक्षांश और 70.850 ईस्ट देशांतर पर था, जबकि गहराई 82 किलोमीटर बताई गई।

कुछ ही घंटों में दूसरा झटका

इससे पहले उसी दिन सुबह भी अफगानिस्तान में 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। यह झटका सुबह 7:31 बजे दर्ज किया गया, जिसकी गहराई 130 किलोमीटर थी। लगातार दो भूकंपों ने इलाके में दहशत बढ़ा दी है।

क्यों बार-बार आते हैं भूकंप?

अफगानिस्तान का Hindu Kush क्षेत्र बेहद संवेदनशील भूकंपीय जोन में आता है। अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के अनुसार यह इलाका भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराव वाले क्षेत्र में स्थित है, जिससे यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

प्राकृतिक आपदाओं के लिए बेहद संवेदनशील देश

UNOCHA के अनुसार अफगानिस्तान भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए बेहद संवेदनशील है। लगातार आने वाले झटके पहले से संघर्ष झेल रहे लोगों के लिए हालात और मुश्किल बना देते हैं। हालांकि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने खतरे की घंटी जरूर बजा दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News