पाकिस्तान की करतूतः ईद से चंद घंटे अफगानिस्तान पर बरसाए बम, तोड़ा सीजफायर
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 06:50 PM (IST)
International Desk: ईद के मौके पर घोषित सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान और अफगानिस्तान( Afghanistan)के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने ईद से चंद घंटे पहले ही किया सीजफायर तोड़ दिया और कुनार प्रांत (Kunar Province) में भारी गोलाबारी की और अब तक 72 गोले दागे गए हैं।अफगान अधिकारियों के अनुसार नराई जिले के डोकालाम, बारिकोट और सोंगालाई में 35 गोले गिरे। मनोगाई जिले में 37 गोले दागे गए। कुछ इलाकों में अब भी फायरिंग जारी है हालांकि, अब तक किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। अफगानिस्तान का दावा है कि यह गोलाबारी उन इलाकों में की गई, जहां लोग अपने घरों को लौट रहे थे।
सीजफायर क्यों टूटा?
दोनों देशों ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर अस्थायी युद्धविराम का ऐलान किया था। पाकिस्तान ने 18/19 मार्च से 23/24 मार्च तक सीजफायर की घोषणा की।अफगानिस्तान ने भी रक्षात्मक ऑपरेशन रोकने की बात कही लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगा दिया।
ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’
तनाव की जड़ पाकिस्तान का सैन्य अभियान ‘गजब-लिल-हक’ है, जो 26 फरवरी से चल रहा है। पाकिस्तान का दावा है कि 700 से ज्यादा उग्रवादी मारे गए व 900 से ज्यादा घायल हुए जबकि कई ठिकाने और चौकियां नष्ट कर दी गईं।पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने हथियारों के ठिकानों और ड्रोन बेस को निशाना बनाया।
