फ्रांस के सेंट्रल बैंक की करेंसी पेपर यूनिट में आग लगने से 34 लोग झुलसे
punjabkesari.in Thursday, Feb 10, 2022 - 01:32 AM (IST)

पेरिसः फ्रांस के सेंट्रल बैंक के बैंकनोट प्रिंटिंग ईकाई में बुधवार को आग लगने से 34 लोग मामूली रूप से झुलस गए। पुए-डी-डोम विभाग प्रशासक ने बताया कि फ्रांस के चामालिएरेस शहर में बैंक ऑफ फ्रांस की एकमात्र प्रिंटिंग फैक्ट्री में सुबह के समय आग लग गई। आग पर नियंत्रण पाने के लिए 70 दमकलकर्मियों को तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
बयान के अनुसार दोपहर 0130 बजे तक कुल 34 लोग मामूली रूप से झुलस गए, जिनमें से 10 को एक शिक्षण अस्पताल ले जाया गया है इसमें दो दमकलकर्मी शामिल हैं। बचाव अभियान के दौरान करीब 400 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।