हिलेरी के अभियान ने किया था विदेश मंत्रालय से संवाद: हैक ईमेल

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2016 - 03:46 PM (IST)

वॉशिंगटन: हाल ही में जारी किए गए हैक ईमेल दर्शाते हैं कि पिछले साल पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी द्वारा निजी ईमेलों का इस्तेमाल किए जाने की खबर आने से कुछ ही घंटे पहले विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने हिलेरी के प्रचार अभियान के साथ कुछ तालमेल बैठाया था।

हिलेरी के प्रचार अभियान के अध्यक्ष जॉन पोडेस्टा की फाइलों से जुड़े ईमेल दिखाते हैं मंत्रालय के अधिकारी ने एजेंसी की आेर से न्यू यार्क टाइम्स के संवाददाता को दिए गए जवाब यह खबर अखबार में छपने से पहले ही हिलेरी के सहयोगियों को दे दिए थे। मार्च 2015 में यह खबर छपी थी कि हिलेरी ने विदेश मंत्री रहने के दौरान अपने आधिकारिक कामकाज के लिए एक निजी ईमेल खाते का इस्तेमाल किया था।विकीलीक्स ने चुराए गए ईमेलों का एक हिस्सा कल जारी किया। पिछले माह से रोजाना ईमेल जारी कर रहे विकीलीक्स ने संकेत दिए हैं कि उसका इरादा पोडेस्टा के खाते से चुराए गए ईमेलों को चुनाव तक हर रोज जारी करने का है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News