यहां के मर्द 80 साल की उम्र में भी 10 बच्चे पैदा करने का रखते हैं दम, जानिए किस चीज से मिलता है इन्हे स्टेमिना

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 01:16 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। पूर्वी अफ्रीका का देश तंजानिया अपनी अनूठी जनजातियों और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां की जनजातियां जैसे मसाई, माकोन्डेय और मनाती पिछले 5000 सालों से अपने पुराने तौर-तरीकों से जीवन जी रही हैं। इन आदिवासियों के बारे में एक चौंकाने वाला दावा किया जाता है कि यहां के पुरुष 80 साल की उम्र में भी 10 बच्चे पैदा करने की क्षमता रखते हैं। आखिर क्या है इसके पीछे का राज? आइए जानते हैं इनकी अनोखी जीवनशैली और परंपराओं के बारे में।

PunjabKesari

जानवरों का खून है इनकी ताकत का राज

इन आदिवासियों की सबसे खास बात उनकी डाइट है। जहां हम सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं वहीं ये लोग सीधे ताज़ा जानवरों का गर्म खून पीकर दिन की शुरुआत करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये लोग ताज़ा जानवरों का मांस खाना पसंद करते हैं जो प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है। यही कारण है कि इनका स्टेमिना आम लोगों से बहुत ज़्यादा होता है।

PunjabKesari

➤ स्वास्थ्य के लिए लाभ: ये लोग जानवरों के खून को अपने इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा मानते हैं। इसके अलावा हैंगओवर या नशे को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

➤ जीवनशैली: इनका मुख्य पेशा गायों को पालना है। ये इतने बहादुर होते हैं कि शेर और चीते जैसे जंगली जानवरों से भी लड़ जाते हैं। जानवरों की खाल का इस्तेमाल ये बिस्तर के तौर पर करते हैं।

यह भी पढ़ें: हर रात नया मर्द: 1 या 2 नहीं बल्कि 8 शादीशुदा पुरुषों के साथ मनाती सुहागरात फिर कहती- मैं दूसरी...

'थूकना' है सम्मान और प्यार का प्रतीक

PunjabKesari

इन जनजातियों की परंपराएं बेहद अलग हैं। यहां की महिलाएं अपने कमर के निचले हिस्से को कपड़े से ढकती हैं जबकि ऊपर का हिस्सा खुला रहता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब ये महिलाएं अपनी सहेलियों से मिलती हैं तो एक-दूसरे पर थूकती हैं। यह उनके लिए प्यार और सम्मान जताने का एक खास तरीका है। इतना ही नहीं नवजात बच्चों को भी इसी तरह थूककर आशीर्वाद दिया जाता है।

इन जनजातियों की जीवनशैली और परंपराएं हमें बताती हैं कि दुनिया के विकास के बावजूद कुछ समुदाय अपनी जड़ों और प्राचीन तरीकों से मजबूती से जुड़े हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News